मुरादाबाद। भोजपुर में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि पति उसे कमाई का जरिया बनाना चाहता है। वह उस पर वेश्यावृति के लिए दबाव बनाता है, इंकार करने पर प्रताड़ित करता है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, इस मामले में एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
भोजपुर निवासी महिला ने बताया कि पति मजदूरी करता है। वह गलत संगत में पड़ गया है। खुद कमाना नहीं चाहता है। महिला से गलत काम करवाना चाहता है, जिससे की उसे कमाई का जरिया बनवा सके। इंकार करने पर ससुराल वाले भी महिला की मदद नहीं करते हैं। ससुराल में उसे प्रताड़ित करते हैं। महिला का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी उसका जीवन बर्बाद कर देगा। एसएसपी जे रविंद्र गौड ने मामले की जांच महिला थाना पुलिस से करवाकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन महिला को दिया है।