फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड की टीमों को बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक की गई। इस बैठक में पहले से ही थानों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरेंगे और रोमियो की तलाश करेंगे, इससे पुलिस टीम का भी सच सामने आएगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के सभी थानोें से एंटी रोमियो टीम के प्रभारियों को बुलाया गया था। उनको बताया गया कि स्कूलों और कालेज के अलावा कोचिंग सेंटर के आसपास टीमें सक्रिय रहें। शिक्षण संस्थानों के आसपास घूमने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एएसपी अपर्णा गुप्ता मौजूद रहीं।

12 संदिग्धों को पकड़ा
मुरादाबाद। एंटी रोमियो स्क्वाड ने 12 आरोपियों को अलग अलग स्थानों से शुक्रवार को पकड़ा। आरोप है कि वह महिलाओं, युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे। आरोपियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें