फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनैक्शन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी कर रहे दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर ढकिया नरू ओवरब्रिज के निकट आवास और गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी कर रहे दो युवकों को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढकिया नरू गांव और रेलवे ओवरब्रिज के मोहल्ले की आबादी मिली जुली है। इसी आबादी में प्रदीप गुप्ता के घर महानगर मुरादाबाद निवासी दो युवक पहुंचे और वह स्वयं को एक सरकारी विभाग से जुड़ा होना बताते हुए प्रदीप गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता से कहने लगे कि हम आवास और गैस कनेक्शन दिलवाएंगे आप पंजीकरण शुल्क हमारे पास जमा कर दो। प्रदीप गुप्ता के मुताबिक दोनों युवकों ने उसकी पत्नी से 250 रुपये ले लिए। बाद में यह दोनों युवक प्रदीप के पड़ोसी अमर सिंह के घर पहुंचे और वहां पर भी महिलाओं से यही बात कहने लगे।
युवकों की बातचीत पर शक होने पर लोगों ने संबंधित वार्ड के पालिका सभासद सूरज शर्मा को खबर देकर मौके पर बुला लिया। पालिका सभासद ने जब दोनों युवकों से जानकारी जुटाई तब उनकी बातों पर शक और बढ़ गया। बाद में सभासद ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक सोने का लॉकेट, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कुछ नकदी भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम ब्रजेश और दीपू निवासी मौरा की मिलक मुरादाबाद बताया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की पारिवारिक पृष्ठ भूमि की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कैसे पहुंचे। जांच पूरी होने पर ही युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई किया जाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें