ठाकुरद्वारा। गौवंश के पशुओं के धंधे में लिप्त तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना डिलारी के प्रभारी दीपक कुमार ने गांव सलेम सराय निवासी इम्त्याज व महबूब, जामा मस्जिद भोजपुर निवासी नादिर के खिलाफ गैंगस्टर के तहत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने संगठित गिरोह बना रखा है। तीनों क्षेत्र में गौवंश के पशुओं के अवैध धंधे में लिप्त है। उनका वध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे हैं। उनके इस कार्य से जनता में रोष व्याप्त है।