फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में उतराखंड के माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडल में किसानों केनाम से धान बेचकर मुनाफा कमाने वालों में उत्तराखंड के खाद्यान्न माफिया का खुलासा हुआ है। विस्तृत जांच केबाद डीएम ने काशीपुर केखाद्यान्न माफिया अवनीश शर्मा, अंशू शर्मा और उनकेतीन करीबियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश डिप्टी आरएमओ को दिए हैं। तीन और माफिया के खिलाफ कार्रवाई विचाराधीन है, जबकि पंद्रह माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
एडीएम प्रशासन और डिप्टी आरएमओ के स्तर से की गई जांच से पता चला है कि मुरादाबाद जिले में खरीद का 18 फीसदी धान माफिया ने बेचा है। जिले में 45 हजार एमटी धान की खरीद हुई थी, उसमें से 18 हजार एमटी धान 133 खाद्यान्न माफिया से जुड़े 133 लोगों ने सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचा है।
विज्ञापन

खाद्यान्न माफिया के साथ किसानों केनाम से फर्जी तरीकेसे धान खरीदने वाले 10 क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम की ओर से शासन को आरोपपत्र भेजा जा चुका है। जिसकेआधार पर अगले सप्ताह तक इन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होने के संकेत मिले हैं। इन कें द्र प्रभारियों पर आरोप है कि खाद्यान्न माफिया से सांठगांठ करके उनके नाम की फर्जी जोतबही लगाकर धान खरीद लिया। यह भी नहीं देखा गया कि इतनी मात्रा में धान कहां से आया । उनकी जोतबही पर शक भी नहीं किया।
विज्ञापन

यह खुलासा धान बेचने वाले किसानों के नाम और उनके नाम से जमा की गई जोतबही की डिटेल से हुआ। खाद्य आयुक्त के स्तर से कराई गई जांच में आन लाइन जोतबही चेक की गई तो खुलासा हुआ कि जिन गाटा नंबरों का उल्लेख किया गया है, वह तो सरकारी जमीन, ं चरागाह और चकरोड है। प्रदेश केअन्य जिलों में भी अधिक मात्रा में खरीदे गए धान की जांच कराई गई। उसी में खुलासा हुआ है कि 28 जिलों में धान खरीद घपला हुआ है। इन सभी जिलों में विस्तार से जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें