फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख रुपये लेकर स्टेशन रोड से पैदल भागा था लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

33 लाख रुपये की लूट की वारदात में पुलिस के हाथ नई सीसीटीवी फुटेज लगी हैं। इनमें खुलासा हुआ है कि वारदात के बाद बदमाश इंपीरियल तिराहे से सौ मीटर पीछे रुके। वहां से बाइक सवार दो लुटेरों में से एक ने रुपये से भरा बैग अपने हाथ में लिया और वापस पैदल ही निकल लिया। जबकि बाइक पर बैठा उसका दूसरा साथी और रेकी में शामिल तीसरा साथी बाइकों पर वहां से कटघर की ओर निकल गए।
लुटेरों ने पुलिस को गुमराह करने की भी पुख्ता साजिश रची थी। वारदात के दौरान पल्सर 220 सीसी की बाइक पर दो लुटेरे सवार थे, जिसमें से बाइक चलाने वाले बदमाश ने इंपीरियल तिराहे के पास जाकर सड़क पर ही बाइक रोकी। यहां पर पीछे बैठा बदमाश नकदी से भरा हुआ बैग खुद ले लेकर वहां से पैदल निकला। जबकि लूट की वारदात करने वाले बदमाश ने यहां से बाइक खुद चलाई और वारदात के दौरान थोड़ी दूरी पर लुटेरों को ‘कवर अप’ करने के लिए दूसरी बाइक पर चल रहे तीसरे साथी के साथ अलग अलग बाइक पर निकल लिया। इन दोनाें बदमाशों ने यहां से अपने बैग भी लिए थे, जो कि पीठ पर लादे हुए थे। ये दोनों बदमाश प्रिंस रोड के पास तक बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए, उसके बाद नजर नहीं आए।
विज्ञापन


दिल्ली से लेकर असम तक बदमाशाें की तलाश में दबिश
मुरादाबाद। आरोपियों की तलाश में अब पुलिस की टीमें छह राज्यों में भेजी गई है। ये छह राज्य दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, असम हैं। यहां पर भातू गैंग के सदस्य अक्सर वारदात करते हैं। पुलिस सूत्र ने दावा किया है कि आरोपियों का पुख्ता कनेक्शन असम में मिला है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमों को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। इसके आधार पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। हालांकि उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन


हवाई जहाज में भी सफर करते हैं लुटेरे
मुरादाबाद। पुलिस ने जिस गिरोह को ट्रेस किया है। उसके सदस्य एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर वारदातें करते हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए वह हवाई जहाज में सफर भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें