फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म संचालक के बेटे से ऐंठे छह लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कूली छात्र को जान से मारने की धमकी देकर उससे छह लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई। छात्र एक एक्सपोर्टर का बेटा है। घर से रकम गायब होने पर जब पिता ने उससे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गलशहीद थाने में गुरूवार की रात केस दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ गलशहीद दिनेश शर्मा ने बताया कि पकड़ में आया आरोपी आसिफ निवासी भट्टी स्ट्रीट है। उसने आठ माह पहले कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक्सपोर्टर आरिफ के बेटे से उसके एक दोस्त के जरिए दोस्ती की थी। आरिफ ने दोस्ती के बहाने पहले पहले तो उससे दावतें ली, इसके बाद धमकी देकर उससे कैमरा, मोबाइल भी लिया। करीब दो लाख रुपये का खर्च करवा लिया, इसके बाद आरोपी ने उससे छह लाख रुपये मांगे। इंकार करने पर एक्सपोर्टर के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। दहशत मेें आकर एक्सपोर्टर के बेटे ने चंद रोज पहले घर से रकम लाकर आरिफ को सौंप दी। एक्सपोर्टर को जरूरत पड़ने पर जब रकम घर में न मिली तो उन्होंने बेटे से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने पिता को पूरी जानकारी दी। इसके बाद एक्सपोर्टर ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें