फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलबट्टे से पीटकर युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। पत्नी के साढ़ू से नाजायज संबंधों के शक में अपने दो बेटों को मौत के घाट उतारने का आरोपी दर्जी रोहिताश उर्फ रोहताश गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ठाकुरद्वारा के गांव निर्मलपुर में नौ जून की रात को रोहिताश ने घर में सोए अपने चार बच्चों पर कैंची से हमला बोल दिया था। घटना में उसके दो बेटों की मौत हो गई थी, जबकि दो बेटियां काशीपुर के अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही हैं। घटना के बाद से वह गांव के पास ही जंगल में छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस हिरासत में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से संबंध हैं और उसके चारों बच्चों का पिता भी उसका साढ़ूू ही है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी रोहिताश ने नौ जून की रात को छत पर सो रहे अपने चार बच्चों रवि (14), आकाश (8), सलोनी (15) और शिवानी (16) पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया था। हमले में रवि की उसी रात मौत हो गई थी। 11 जून को काशीपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रोहिताश के दूसरे बेटे आकाश (8) ने भी दम तोड़ दिया था। पेशे से दर्जी रोहिताश की दोनों बेटियां शिवानी और सलोनी अभी भी जख्मी हालत में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 10 जून को रोहिताश के भाई ने रोहिताश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जंगल में गए तो उन्हें रोहिताश वहां छिपा हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने रोहिताश को बातों में उलझाने के बाद पुलिस को खबर कर दी। ठाकुरद्वारा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात का कहना है कि आरोपी से हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची बरामद कर ली गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें