फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से शिमला जा रही यात्रियों से भरी बस टायर फटने से पलटी ,एक दर्जन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास ओवर ब्रिज पर नेपाल से शिमला जा रही मिनी बस टायर फटने से हाईवे पर पलट गई। हादसे में घायल यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोधीपुर के ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 10 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात नेपाली नागरिकों से भरी एक बस नेपाल से शिमला जा रही थी। लोधीुपर गांव के पास अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीखों को सुनकर हाईवे किनारे सो रहे ग्रामीण जाग गए और उनकी मदद के लिए भागे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को बस से बाहर निकला और आठ घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। टीएमयू में जो घायल भर्ती हैं उनमें विशाल पुत्र खड़क सिंह, दत्त वाघेरी पुत्र केसरी, पुना पुत्र जोकिया, रघुरा पुत्र खली बहादुर, भरत पुत्र हरिलाल, टीकाराम पुत्र उदय बहादुर, जगबीर पुत्र शीशराम, दीपेश पुत्र भीम बहादुर हैं। से सभी लोग नेपाल निवासी हैं। वह काम के लिए शिमला जा रहे थे। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की अभी तक इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें