कारोबारियों के समूह के तीन सदस्यों ने धोखाधड़ी से दस लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर आरोपियों ने धमकाया। सीओ के आदेश पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नगर के मुहल्ला नसीराबाद निवासी कंफेशनरी के कारोबारी शब्बन मियां ने वर्ष 2014 में 25 कारोबारियों का समूह बनाया था जिसमें सदस्यों को हर माह 15 हजार रुपये जमा करना था। इसमें से आरोपी नया गांव निवासी फहीम, जमील और नईम ने नौ लाख 90 हजार रुपये अपनी जरूरत पर ले लिया। आरोप है आरोपी लोगों को यह रकम समूह के पास वापस लौटना थी, लेकिन जमा नहीं की।
आरोप है कि धोखाधड़ी करके तीन रकम को हड़प गए। आरोपी लोगों ने एक वाहन रकम की एवज में दिया था। जिस पर कर्ज होने के कारण वह रोड पर नहीं चला पाए। आरोपी से हड़पी गई रकम मांगने पर आरोपी लोगों ने धमकाया। मामले में सीओ से मिलकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने सीओ के आदेश पर तीनों के खिलाफ जालसाजी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट कराई है।