रामपुर। चौबीस घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार बंदी की तलाश नहीं कर पाई है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुुलिस की कई टीमों को उसकी तलाश में जनपद से बाहर भेजा गया है।
पेशी पर आया बंदी मुन्ना शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उस पर हत्या का आरोप है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। उसके बाद पूूरे कचहरी परिसर में उसे तलाश किया गया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। बाद में हर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल पाया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में कई टीमें गठित कर जिले से बाहर भेज दिया है। बावजूद इसके चौबीस घंटे के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।