फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। नोडल अधिकारी ने चार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

नगर की मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों की ओर से चार धान खरीद केंद्र लगाए गए हैं। जिनका नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्र प्रभारियों से धान की खरीद की प्रगति, भुगतान और उठान की जानकारी ली। अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी के सही सूचना न देने पर नाराजगी जताई। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने केंद्रों पर लगी मशीनों की रिपोर्ट में भिन्नता का मुद्दा उठाया।
उनका कहना था कि ऐसे में किसानों का शोषण हो रहा है। इसलिए ऐसी लैव मशीन लगाई जाए जिसकी रिपोर्ट सभी जगह मान्य हो। उन्होंने केंद्रों को मंडी परिसर में लगाने की जगह क्षेत्र में लगवाने की मांग उठाई। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, मंडी सचिव फतेहचंद गंगवार, एडीसीओ उमेश चंद तिवारी समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें