खजुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम महतोष निवासी प्यारे लाल और साबिर अली के बीच सोमवार की दोपहर रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दोनों को शांतिभंग करने के आरोप गिरफ्तार।
वहीं, ग्राम चंदुआनगला निवासी एक व्यक्ति सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। ग्राम धाबनी बुजुर्ग में अपने मायके में रह रही उसकी नाराज पत्नी रास्ते में मिल गई तो किसी बात को लेकर पति-पत्नी के विवाद हो गया। आरोपी ने पत्नी को रास्ते में ही पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया।