फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा को पत्थर मारकर घायल करने के मामले में एक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। द बहजोई एजुकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट के चुनाव की मतगणना के दौरान हुृए दरोगा अजय धामा को पत्थर मारकर घायल करने के मामले में सिटी इंचार्ज मोहित कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बता दें कि शुक्रवार की रात पौने दस बजे करीब चुनाव की मतगणना के दौरान मेनगेट पर तैनात दरोगा अजय धामा को एक व्यक्ति ने पत्थर मारकर घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें