फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की मौत में हत्या का केस दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में तैनात रहे लेखपाल दुर्गेश अस्थाना की मौत के मामले में शाहपुर थाने में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। लेखपाल के भाई करुणेश अस्थाना की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तहकीकात तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस पहले मौत की वजह खुदकुशी बता रही थी, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद हत्या का केस दर्ज करना पड़ा। क्राइम ब्रांच की टीम भी पर्दाफाश के लिए लगी है। घरवालों से पुलिस ने जानकारी हासिल की। राप्तीनगर फेज एक निवासी दुर्गेश नौ नवंबर को घर से निकले थे। 14 नवंबर को उनका शव मिला था।

रोहिन नदी में हत्या कर फेंका गया शव पाया गया था। पुलिस ने कल तक केस नहीं दर्ज किया था। वह खुदकुशी मान रही थी। इसी बीच पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा। एसपी सिटी विनय सिंह के मुताबिक पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें