फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद के बाद पथराव, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल गांव में देर रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चों के विवाद में बड़े लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांतिभंग होने की आशंका में पकड़ा है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाने के गुमथल गांव में मदन पाल व जसवंत के परिवारों को बच्चों में विवाद हो गया। बात बड़ों तक पहुंची तो लाठी-डंडे चले और दोनों ओर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक बनियाठेर सहदेव सिंह मय फोर्स के गुमथल गांव पहुंचे तथा पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। दोनों पक्षों के पांच लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें एक पक्ष से मदनपाल तथा कृष्णा पुत्रगण मटरू तथा दूसरे पक्ष से जसवंत तथा महेंद्र पुत्र मुन्नालाल व मुन्नालाल पुत्र मटरू का शांतिभंग में चालान कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें