फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की ट्रक से हुई चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ढाबे पर खड़े ट्रक से तीन लाख से भी ज्यादा का माल चोरी हो जाने के मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। ट्रक हिमाचल प्रदेश से बिहार के पटना माल लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात उड़ीसा के रहने वाले कृपासंधू ने अपना ट्रक मुरादाबाद हाईवे पर स्थित छजलैट के रवाना गांव के सामने ढाबे पास सड़क किनारे अपना ट्रक खड़ा किया था। वह खाना खाकर ट्रक के केबिन में ही सो गया था। बुधवार तड़के जब आगे जाने के लिए जागा तो ट्रक के पीछे के रस्से कटे देख दंग रह गया। त्रिपाल हटाकर देखा गया तो ट्रक से तमाम पेटियां गायब थीं। चालक ने इसकी सूचना छजलैट पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई न कर उल्टे ट्रक चालक से ही तरह तरह के सवाल दागने शुरू कर दिया। बुधवार को देर रात तक उसे थाने में ऐसे बैठाकर रखा गया। लेकिन बाद में पुलिस ने बाद में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें