फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी पुलिस ने अंतरजनपदीय जुए के अड्डे पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम रामपुर जिले की सीमा पर अकबरपुर गांव के जंगल में चल रहे अंतरजनपदीय जुए के अड्डे पर छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से पांच जुआरी नकदी और चूरन के 65 नोट समेत पकड़ लिए। भागने वाले जुआरियों की दो कारें और 17 बाइक पुलिस ने मौके से बरामद की हैं।
विज्ञापन

बिलारी का पूर्वी सीमांत अकबरपुर गांव रामपुर जिले के थाना शाहबाद की सीमा पर स्थित है। अकबरपुर के जंगल के करीब एक खेत में कई दिन से बड़े स्तर का जुआ चल रहा था। जुआ जिस खेत में कराया जा रहा था वहां पर बकायदा तखत, कुर्सी मेजें आदि डाले गए थे। खाने पीने के भी पुख्ता इंतजाम रखे गए थे। जुआ खेलने वाले जिन लोगों के पास अपने वाहन नहीं थे उन्हें मुख्य सड़क मार्ग से जुआ स्थल तक पहुंचाने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक कार को बुकिंग पर रखा गया था। मुख्य सड़क और अन्य संपर्क मार्गों पर जुआरी गिरोह के मुखिया ने अपने कारिंदों को खड़ा कर दिया था ताकि कहीं से भी पुलिस आने पर उन्हें तत्काल सूचना मिल सके।
कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां को जब बड़े स्तर का जुआ संचालित होने की सूचना मिली तब वह भारी पुलिस फोर्स को लेकर बुधवार की देर शाम अकबरपुर के खेत में पहुंच गए और जुए के अड्डे पर छापा मार दिया। अचानक पुलिस को अपने पास पहुंचा देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस घेराबंदी करके केवल पांच जुआरियों को ही मौके से पकड़ पाई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में सलीम निवासी मोहल्ला काजी मस्जिद शाहबाद, समर जीलानी मोहल्ला सादात शाहबाद, वाहिद मोहल्ला जोशियान कस्बा सेफनी रामपुर, आजम मोहल्ला पक्काबाग गलशहीद मुरादाबाद और वाजिद निवासी ग्राम शेरपुर माफी थाना बिलारी निकले।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7660 रुपये नकद बरामद किए गए तथा पांच पांच सौ रुपये के ऐसे 65 नकली नोट बरामद किए गए जो चूरन के नोट कहे जाते हैं और इन चूरन के नोटों का प्रयोग जुआ खेलने के दौरान किया जाता है। बाद में हारजीत होने पर इन चूरन के नोटों के बदले असली नोटों का लेनदेन होता है। पुलिस ने मौके से 17 बाइक और दो कारें भी बरामद कर लीं। कोतवाल ने बताया कि इन सभी 19 वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें