फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में बाइकों की भिडंत पर बाइक सवार पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा, दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे बाइक सवार को पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा। पुलिस को चकमा देकर बाइक सवार ने खूब छकाया। इस दौरान पुलिस की वर्दी सन गई और कई जगह पुलिस गिरती नजर आई।
विज्ञापन

मिलक-बिलासपुर रोड पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के बकैनियां भाट गांव की पुलिया के मोड़ पर गांव जा रहा था। इस बीच मोड़ पर युवक की बाइक एक महिला बाइक सवार से टकरा गई। बाइक सवार महिला चोटिल हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस बीच बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग लिया। पुलिस ने युवक का पीछा करना शुरू किया। युवक धान की रोपाई के लिए तैयार एक खेत में घुस गया। पुलिस भी पीछा करते हुए पानी से भरे खेत में घुस गई। पुलिस ने उसकोे खेत में पकड़ कर लिया और कोतवाली ले आई। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक समेत पुलिस भी कीचड़ में सन गए। बाद में पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें