चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ में मंगलवार को बहन की डोली उठने के कुछ ही देर बाद परिजनों से हुई तकरार के बाद एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
रीठ गांव निवासी रूप सिंह का पुत्र संजय (20) की बुधवार को अपने परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे वह इतना क्षुब्ध हो गया कि कमरे में चला गया। वहां गले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को युवक की बहन की बारात आई थी, शाम को बारात की विदाई करने के बाद परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिश्तेदारों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। लेकिन बुधवार को सुबह फिर परिजनों से युवक की कहासुनी हो गई और युवक ने गुस्से में आकर कमरे में बंद होकर छत में रस्सी बांधकर गले में फंदा डालकर लटक गया। परिजनों ने जल्दी-जल्दी शव को उतार कर पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया