फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा-

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की मौत का बदला लेने को की थी युवक की हत्या
विज्ञापन

प्रेमी प्रेमिका के दोहरे हत्याकांड से जुड़े निकले ई-रिक्शा चालक की हत्या के तार
ई-रिक्शा चालक की हत्या का राजफाश, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुन्नौर/चंदौसी।
छह माह पूर्व गुन्नौर कोतवाली में हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या के तार नौ जुलाई को प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दिल दहला देने वाली वारदात से जुडे निकले। प्रेमी युवक के पिता ने अपने बेटे की बदनामी करने वाले युवती के पड़ोसी को अपने बेटे के चालीसवें से पहले बर्बाद करने की कसम खाई थी। युवती के पिता द्वारा मारे गए प्रेमी युवक के पिता ने ही पड़ोसी इ-रिक्शा चालक की हत्या की थी। पुलिस ने इस वारदात का राजफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नौ जुलाई-2017 को गुन्नौर कस्बे के मुहल्ला हीरापुर में अच्छन खां ने अपने ही घर में अपनी बेटी निशा व उसके प्रेमी सलमान की चाकुओं से प्रहार कर हत्या कर दी थी। आरोपी पिता ने कोतवाली जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया था। लेकिन ठीक एक महीने बाद 27 सितंबर को अच्छन खां के पड़ोसी पीर मुहम्मद का भतीजा ई-रिक्शा चालक वसीम की हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा नहीं मिला, शव उसका खेत में पड़ा मिला। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था लेकिन पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो प्रेमी-प्रेमिका के दोहरे हत्याकांड व वसीम की हत्या के बीच कड़ियां जुड़ती नजर आई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सलमान-निशा की हत्या से करीब महीनेभर पहले जब सलमान, अपनी प्रेमिका निशा से मिलने उसके घर आया तो रात को जाग हो गई थी, सलमान बचने के लिए पड़ोसी पीर मुहम्मद के घर में कूद गया था, उसका दरवाजा खोलकर भाग गया था। पीर मुहम्मद ने यह बात निशा के पिता अच्छन को तो बताई ही थी, साथ ही पूरे मुहल्ले में सभी को बता दी। जिससे सलमान व उसके परिवार की बदनामी हुई। बाद में सलमान की हत्या भी कर दी गई, क्योंकि उसी दिन से निशा के परिजनों ने निगरानी शुरू कर दी थी। इसके बाद सलमान के पिता इस्लाम ने कसम खाई थी कि बेटे के चालीसवें से पहले ही पीर मुहम्मद को बर्बाद कर देगा। इसी बदले की भावना से उसने ही ई -रिक्शा चालक वसीम को बुलाकर उसकी छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। क्योंकि उसका मानना था कि पीर मुहम्मद यदि यह बात अच्छन को नहीं बताता तो उसका बेटा नहीं मारा जाता और ना ही उसकी बदनामी होती। पुलिस ने बुधवार को इस्लाम उर्फ अफीमी पुत्र फूलशाह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इस्लाम के भाई इमदाद व उनके बहनोई जफर को भी नामजद किया गया है, जो अभी फरार हैं।
विज्ञापन


फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें