फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यात्रियों से भरी बस हो खड्ड में पलटी, एक की मौत, 24 घायल (हल्द्वानी के खास ध्यानार्थ)
स्वार (ब्यूरो)। तेज गति से जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। जोरदार धमाके के साथ पेड़ से जा टकराई। जिसमेें सवार लगभग 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पलटने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चीख- पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला ओर सूचना 108 एंबुलेंस को दी। इस पर घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां कई यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहंा उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वार से रामपुर जा रही बस तेज गति मेें होने के कारण गांव रसूलपुर फरीदपुर के बीच अनियंत्रित हो खड्ड में जाकर तेज धमाके के साथ पेड़ से जा टकराई। जिसमेें दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना होते ही बस चालक एवं परिचालक जंगल की ओर मौका पाकर फरार हो गये। जिससे बस मेें सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चीख-पुकार सुन ग्रामीणाें ने पहुंचकर खड्ड में पलटी बस से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और सूचना कोतवाली पुलिस सहित 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई और गंभीर घायलों को उचित उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। प्रयास के बाद भी यात्री की शिनाख्त नही हो सकी जबकि पुलिस ने अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर भारी भीड़ लग गई। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिस ने बमुश्किल लगे जाम को खुलवाया। बस पलटने की सूचना जैसे ही उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, सीओ बिलासपुर राहुल कुमार को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गये और सीएचसी पहुंच कर घायलाें का हाल चाल पूछ दुर्घटना के बारे मेें जानकारी ली। इस दौरान घायलों ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। वहीं पुलिस ने भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सैनी, सभासद हबीब अहमद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

000
अस्पताल पहुंचे घायल यात्रियों की सूची
स्वार।
1. कमलेश सैनी पत्नी प्रेम सैनी निवासी काशीपुर उत्तराखंड
2. धीरावती पत्नी शंकर निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर उत्तराखंड
3. कमला पत्नी वीर पाल निवासी चकरपुर बाजपुर उत्तराखंड
4. वीर पाल पुत्र बाबू राम निवासी चकरपुर बाजपुर उत्तराखंड
5 सोनू पुत्र पाती राम निवासी पनवड़िया रामपुर
6. माहिरा खातून पुत्री आरिफ अली सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर
7. विक्की पुत्र वीर सिंह निवासी खेमपुर
8. मुन्नी पत्नी असगर अली निवासी फरीदपुर
9. रईस पुत्र छोटे निवासी नवाब नगर
10. रिजवान पुत्र इनायत अली निवासी स्वार खास
11. गुलफाम पुत्र फुरकान निवासी धनपुर शहादरा
12. हीरावती पत्नी चेतराम निवासी बाजपुर
13. शकील पुत्र जुम्मा निवासी नवाबनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें