फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे एक युवक का शव मिला, दूसरा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर के भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

गंगा में डूबे एक और युवक का शव मिला, दूसरा अभी लापता
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)। गंगा दशहरा पर थाना क्षेत्र के गांव लठीरा में नहाते वक्त डूबे तीन युवकों में से एक और युवक का शव सोमवार को गोताखोरों ने निकाल लिया, जबकि अभी एक युवक लापता है।
विज्ञापन

गंगा पार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा में गंगा दशहरा पर मेला लगा था। यहां गंगा स्नान करते वक्त रविवार को तीन युवक डूब गए थे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उन्नीस वर्षीय रिसू निवासी बड़ा मोहल्ला गढ़मुक्तेश्वर का शव बाहर निकाल लिया था, जबकि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र गांव सादुल्लापुर निवासी तीस वर्षीय इंद्रपाल और गढ़मुक्तेश्वर के उन्नीस वर्षीय प्रवीन का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार को भी गोताखोर लापता युवकों की तलाश में जुटे थे, देर शाम को खादर क्षेत्र के तिगरी के पास सादुल्लापुर के रहने वाले तीस वर्षीय इंद्रपाल का शव बरामद कर लिया गया। हालांकि तीसरे युवक प्रवीन का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें