फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कराया नाश्ता फिर लूटे 1.45 लाख, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर में नरखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान के बेटे नादिर से हुई 1.45 लाख रुपये की लूट की वारदात में पुलिस ने चार ट्रक चालकों को सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.30 लाख रुपये की रकम, दो बाइक और एक तमंचा बरामद की गई है। आरोप है कि वारदात की साजिश पीड़ित के ही ट्रक चालक दोस्त ने साथियों संग रची थी, चारों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी जुनैद निवासी तहारपुर, शाकिर निवासी मसेवी, मेहराज अली निवासी आमज वाली मिलक और मोहम्मद फहीम निवासी नगलिया मशकुला मिलक है। चारो आरोपी ट्रक चालक हैं। जुनैद मूंढापांडे के नरखेड़ा स्थित नादिर अली का दोस्त है। नादिर की ससुराल ताहरपुर गांव में होने के कारण उनकी दोस्ती थी। आरोप है कि 21 अक्तूबर को नादिर ने अपनी इनोवा कार की बिक्री के 1.45 लाख रुपये डींगरपुर के अनीस से लिए थे और वापस घर जाने के लिए तहारपुर में पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ही वहां पर जुनैद आ गया। वह आरोपी को मैच दिखाने ले गया, इसके बाद नाश्ता कराने के बहाने घर ले आया था। नाश्ते के बाद जावेद बहाना कर दोस्त शाकिर के पास गया और उसे नादिर के पास रुपये होेने की जानकारी देकर लूट की साजिश रची थी। रात होने पर बाइक से ही जुनैद ने नादिर को उनके घर छोड़ने का बहाना किया और बाइक पर बैठाकर फत्तेहपुर खड़ंजा के पास पहुंच गया। वहां पर ही शाकिर, मेहराज और मोहम्मद फहीम आ गए। आरोप है कि तमंचे और चाकू के बल पर नादिर से 1.45 लाख रुपये लूटकर आरोपी भाग गए। बाद में जुनैद भी वहां से चला गया था। इस वजह से पुलिस को जावेद पर शक गहरा गया, उससे पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें