कटघर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
इंस्पेक्टर कटघर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कटघर क्षेत्र में पार्षद के भतीजे हिमांशु से एक लाख रुपये की लूट हुई थी। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि काशीपुर तिराहे के पास लूटपाट करने वाले बदमाश मौजूद हैं। पुलिस को देखकर बदमाश काशीपुर तिराहे से जीरो प्वाइंट की ओर बाइक से भागे। इसके बाद बदमाशों ने गोट गांव जाने वाले रास्ते पर बाइक मोड़ दी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसमें वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। उसने अपना नाम धर्मपाल बताया है। वह रामपुर के शाहबाद थानाक्षेत्र मंगेरी गांव करने वाला है। पुलिस का कहना है कि वह शाहबाद का हिस्ट्रीशीटर है। जबकि दूसरे बदमाश का नाम सतपाल है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।