फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को न्याय दिलाना प्राथमिकता: आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा ने शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे चार्ज ग्रहण किया। आईजी ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए एंटी रोमियो स्क्वाड को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। थाना और चौकी पर जो भी महिला फरियादी पहुंचेेंगी। उनकी शिकायत के आधार पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं को थाने, चौकी के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे।
विज्ञापन

पूर्व आईजी बीके सिंह का प्रमोशन एडीजी के पद पर हो गया है, जिसके बार आईजी रमित शर्मा को मुरादाबाद परिक्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है। वह इससे पहले आईजी एसआईटी के पद पर कार्यरत थे। चार्ज लेने के बाद आईजी रमित शर्मा ने मंडल के पांचों जिलों के एसएसपी/एसपी को बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसको वह अपने स्तर पर सुनिश्चित करें। इसके अलावा वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि वह जनता के साथ दुर्व्यवहार न करें, ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें