फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी में फंसी तो डॉक्टर को छेड़खानी में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित अस्पताल के एक डॉक्टर ने नर्स पर दस हजार रुपये चोरी का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की। इसके बाद थाने पहुंची नर्स ने डॉक्टर को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। वह कहने लगी कि डॉक्टर उस पर बुरी नजर रखते हैं, इसका उसने विरोध किया तो चोरी की शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के बैग से दस हजार की नकदी एक दिन पहले चोरी हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेज चेक की गई तो नर्स बैग के पास जाती हुई दिखी, इस दौरान वहां पर एक स्वीपर आया तो वह बैग से थोड़ा दूर हट गई और बाद में फिर बैग के पास गई। इस वजह से डॉक्टर ने नर्स पर ही चोरी का आरोप लगाया लेकिन नर्स ने डॉक्टर को ही आरोपी बना दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर देेने के लिए कहा तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने से मुकर गए। एसएचओ सिविल लाइन सुधीर पाल धामा ने बताया कि तहरीर न दिए जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें