मुरादाबाद। मझोला के लाकड़ी फाजलपुर में रहने वाली महिला की नल से पानी भरने के विवाद में नल के हत्थे से प्रहार कर हत्या करने के आरोप में वांछित जेठ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
मूंढापांडे में रहने वाली मंजू की शादी लाकड़ी फाजलपुर में रहने वाले तेजपाल से हुई थी। 23 जून की रात को तेजपाल, मंजू को घर के सामने नल से पानी भरने के विवाद में तेजपाल के भाई विपिन, अशोक, राजीव से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि नल के हत्थे से प्रहार कर विपिन ने मंजू और तेजपाल को घायल कर दिया था। मंजू की उपचार के दौरान 24 जून को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। तेजपाल के तीनाें भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में विपिन को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, अशोक को शनिवार को चौकी प्रभारी लाकड़ी फाजलपुर संदीप बालियान ने टीम के साथ पकड़ा है।