फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में तीन तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के चंदनपुर ईसापुर गांव में घर के अंदर मृत हालत में मिली महिला चीनू की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर मूंढापांडे सारिक खान ने बताया कि मंगलवार को चीनू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत की वजह हैंगिंग (फंदे पर लटकना) बताया गया है। इस मामले में चीनू के परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को चीनू के पति दिनेश, ससुर गगन सिंह और सास रामकली को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि भोजपुर निवासी चीनू की शादी तीन साल पहले दिनेश से हुई थी, उसका शव सोमवार को ससुराल चंदनपुर ईसापुर गांव में घर के अंदर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुर के दादूपुर गांव में रहने वाले गुन्नू सिंह ने बताया कि बहन चीनू (26) की शादी तीन साल पहले चंदनपुर ईसापुर गांव में रहने वाले दिनेश से की थी। दिनेश किसान है। दंपती के दो साल की बेटी राधिका है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में चीनू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन बेटी को ससुराल से अपने घर ले गए थे, बाद में दोनों पक्षों के बीच संभ्रांत लोगों ने समझौता करवा दिया तो चीनू वापस ससुराल में आकर रहने लगी। सोमवार दोपहर को चीनू की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना पर मूंढापांडे पुलिस चंदनपुर ईसापुर गांव पहुंची और भोजपुर पुलिस की मदद से चीनू के परिजनों को मामले की सूचना दी। एसएचओ मूंढापांडे सारिक खान ने बताया कि चीनू के पति दिनेश, ससुर गगन सिंह, सास रामकली, देवर पिंटू और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें