फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल से लेकर मंदिर तक पहुंचे मनचले, 47 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में छेड़खानी की घटनाएं रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एंटी रोमियो स्क्वाड ने मॉल से लेकर मंदिर तक 47 युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनको सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है, उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि रविवार को चलाए गए अभियान के तहत प्रकाश नगर, माता मंदिर दो, वेव मॉल दो, पीवीआर मॉल दो, पीएसी तिराहा से तीन, फव्वारा चौक से चार, बस स्टैंड से दो, टाउन हाल से चार, गुरहट्टी से दो, बुद्धा पार्क से तीन, चौधरी चरण सिंह चौक से तीन, हर्बल पार्क से दो, जीरो प्वाइंट से दो, महाकालेश्वर मंदिर से तीन लोगों को अनावश्यक रूप से मौजूद रहने पर पकड़ा गया है। युवकों के परिजनों से फोन पर बात की और उनको जानकारी दी गई। इसके बाद युवकों को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया। दो युवकों के परिजनों को कॉल कर बुलाया गया और उनके सुपुर्द किया गया। एसपी ने बताया कि मनचलों को तलाशने के लिए सादे कपडे़ में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस वजह से बड़ी संख्या में आरोपी चिंहित हो रहे हैं और उनको पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें