फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीकोठी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सीएनजी आटो में टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पीलीकोठी चौराहे पर देर रात डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार ने एक सीएनजी ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन

ये हादसा गुरुवार रात डेढ़ बजे हुआ। रेलवे स्टेशन से कांठ रोड की ओर सवारियां लेकर जा रहे थे सीएनजी आटो पीलीकोठी चौराहे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से आ गई। कार ने लहराते हुए आटो में पीछे से टक्कर मार दी। आटो में ट क्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में आटो सवार छह लोग घायल हो गए, जबकि कार सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। जहां भर्ती कर सभी का इलाज शुरू करा दिया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें