शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए अब सिर्फ सीएनजी आटो को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने आरटीओ के साथ मिलकर योजना तैयार की है।
एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि प्रदूषण की वजह से सर्दियों में खासतौर पर परेशानी का सामना शहरवासियों को करना पड़ता है। इसी के तहत शहर में सिर्फ सीएनजी आटो के ही प्रवेश की अनुमति दिए जाने की तैयारी है। लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से गुलाबाबाड़ी और टीपीनगर से लेकर कांठ रोड स्थित नई तहसील तक के क्षेत्र में अन्य आटो नहीं चलने दिए जाएंगे। बिना सीएनजी वाले आटो को कांठ रोड पर नई तहसील, दिल्ली रोड पर लाकड़ी फाजलपुर तिराहा, कटघर में गुलाबबाड़ी और टीपी नगर में रोक दिया जाएगा।
शहर में पंजीकृत आटो- ई-रिक्शा की संख्या
मुरादाबाद। जनपद में पंजीकृत आटो की संख्या 3100 है, जिनमें से शहर में 1600 आटो चलने की अनुमति मिली हुई है। ई-रिक्शा 2400 पंजीकृत हैं एसपी यातायात ने बताया कि चार हिस्सों में इन वाहनों की संख्या को बांटा जाएगा, जिससे की वह निश्चित रूट पर ही चल सकें।