फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार के नकली नोट समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो समाचार
15 हजार के नकली नोट समेत दो गिरफ्तार
- असली नोटाें को स्कैन कर तैयार किए गए नकली नोट
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोहिनूर तिराहे से दो लोगों को 15 हजार रुपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सौ-सौ रुपये के एक सौ पैंतालिस और पांच सौ रुपये का एक नकली नोट बरामद किया गया है। आरोपियों ने बताया कि रकम उन्हें मैनाठेर के एक युवक ने कमीशन पर चलाने के लिए दी थी।
विज्ञापन

एएसपी रवि कुमार ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी बाबू निवासी ख्वाजा नगर और शकील निवासी इमरतपुर (कुंदरकी) हैं। दोनों आरोपी कोहिनूर तिराहे पर नकली नोट लेकर घूम रहे थे, उसे मार्केट में चलाने की प्लानिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में बताया कि मैनाठेर निवासी याकू ब ने उन्हें नकली नोट चलाने के लिए दिए थे, इसके बदले में उन्हें बतौर कमीशन असली दो हजार रुपये देता। पकडे़ गए नकली नोट असली नोटों को स्कैन कर तैयार किए गए हैं, जिन्हें असली नोटों की फोटोकॉपी भी कहा जा सकता है। याकूब पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को दोनों का चालान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। शकील ने बताया कि वह गुड़गांव में वेल्डिंग का काम करता है। छह माह से तबियत खराब होने के कारण घर पर था। बेरोजगारी की वजह से वह नकली नोट को मार्केट में खपाने का काम पालिश कारीगर बाबू के साथ मिलकर करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें