फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान के लिए ले जाई जा रही छह भैंस व सात कटरे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कटान के लिए ले जाए जा रहे पशु पकड़े, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा।
अवैध रूप से कटान के लिए ले जाई जा रही छह भैंस व सात कटरे पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने पशुओं से लदा मिनी ट्रक व दो लोगों को पकड़ा है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिफारिश के लिए आए एक कथित भाजपा नेता के भाई की पुलिस ने जमकर पिटाई की और उसकी बाइक सीज कर दी।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में कटान के लिए अवैध रूप से कई भैंस लाई जा रही हैं। एसओ ने गोलघर के पास चेकिंग शुरू कर दी। दोपहर लगभग एक बजे चांदपुर दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक उसे भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मिनी ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें छह भैंस व सात कटरे लदे हुए थे। सभी पशुओं को बुरी तरह से ठूंसा हुआ था। कोई कागजात इस संबंध में मिनी ट्रक में सवार लोग नहीं दिखा पाए। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। पकड़े गए लोगों के नाम आमिर निवासी खतौली मुजफ्फरनगर व रिजवान निवासी ग्राम नेडा थाना मीरापुर हैं। उन्होंने बताया कि वे इन पशुओं को कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मिनी ट्रक को सीज कर दिया और पकड़े गए लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को भाजपा नेता का भाई बताने वाले को पुलिस ने पीटा
मंडी धनौरा। स्वयं को भाजपा नेता जाकिर कुरैशी का भाई बताने वाले एक युवक की थानाध्यक्ष ने जमकर पिटाई कर दी। वह एसओ से पकड़े गए लोगों व पशुओं को छोड़ने का दबाव बना रहा था। पशुओं को पकड़ने की जानकारी होने पर बाइक सवार एक युवक थाने आया। उसने कई बार फोन पर स्वयं को भाजपा नेता जाकिर कुरैशी का भाई होने का हवाला देते हुए एसओ से आरोपियों व पशुओं को छोड़ने के लिए कहा। मना करने पर वह स्वयं थाने चला गया। एसओ के मना करने के बावजूद उसके थाने आने की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी पिटाई की और उसकी बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें