फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक किताब के मामूली विवाद ने दसवीं के छात्र नूर आलम (14) की जान ले ली। मुगलपुरा थाने के मंडीबांस क्षेत्र स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि दिन में छात्र के पिता मशकूर हुसैन ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका यह भी आरोप था कि छत से फेंककर हत्या करने से पहले उनके बेटे के साथ मारपीट भी की गई। लेकिन देर रात उन्होंने शिक्षक अरुण कुमार व अन्य के खिलाफ छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में छात्र के सिर और हाथ - पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बरबलान निवासी छात्र के पिता पेंटर मशकूर हुसैन ने बताया कि सुबह नौ बजे एक शिक्षक ने फोन करके किताब का विवाद बताते हुए उन्हें स्कूल बुलाया था। इस पर उन्होंने अपने बड़े बेटे फरमूद को स्कूल भेज दि। बकौल फरमूद क्लास में एक किताब को नूर आलम और दूसरा छात्र अपना - अपना बता रहे थे। बाद में यह किताब दूसरे छात्र को दे दी गई थी। विवाद निपटा हुआ मानकर फरमूद घर लौट आया। करीब 11 बजे स्कूल वालों ने उसे फिर फोन करके बुलाया। वह स्कूल पहुंचा तो बताया गया कि तुम्हारा भाई तीसरी मंजिल से कूद गया है। परिजन बदहवास हालत में दौड़कर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें नूर आलम का रक्त रंजित शव मिला। सांई अस्पताल के पीआरओ जमशेद ने बताया कि नूर को दोपहर 12 बजे अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। नूर आलम के माता-पिता, भाई आदि जब अस्पताल पहुंचे तो सुबह सही सलामत घर से स्कूल गए बेटे का खून से सना शव अस्पताल में देखते ही पछाड़ खाकर गिर पड़े। मशकूर का कहना था कि उनके बेटे की पिटाई करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से धक्का देकर मार डाला। स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि ठाकुर का कहना है कि नूर आलम के बैग से किसी अन्य छात्र की किताब मिलने पर परिजनों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि छात्र उनके सामने ही नीचे गिरा था, उसे किसी ने न तो फेंका न ही धक्का दिया। बोलीं, मैं यह नहीं बता सकती कि आखिर उसे कौन सी बात बुरी लगी जिसकी वजह से वह तीसरी मंजिल से खुद कूद गया। एसपी सिटी अंकित मित्तल का कहना है कि पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ व छात्रों से पूछताछ की है। सभी पहलुओं से तहकीकात की जा रही है। शिक्षक विवेक का कहना है कि उन्होंने नूर आलम को लटकते हुए देखा था। उन्होंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनके हाथ उसकी अंगुलियों तक ही पहुंचे थे कि इतने में वह गिर गया। देर रात छात्र के पिता का कहना था कि स्कूल में उनके बेटे के साथ कुछ तो गलत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें