फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो निकालने के विवाद में दो गुटों में पथराव, फायरिंग

Sat, 27 Apr 2019 02:19 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पथराव फायरिंग के बाद वाल्मीकि समाज के नेता प्रदीप भंडारी से महिलाओं की होती नोकझोंक - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
सासनी गेट के संवेदनशील इलाका जयगंज में शुक्रवार की रात ऑटो निकालने को लेकर वाल्मीकि और प्रजापति समाज में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन


इसमें एक युवक घायल हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर  मौके पर पहुंचे सीओ इंसपेक्टर व पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। हालांकि देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले की तहरीर नहीं आई।

  जयगंज स्कूल नंबर 35 के पास वाली गली निवासी एक युवक का घर के नीचे पानी का प्लांट है। प्लांट के पास ही सप्लाई करने वाला ई-रिक्शा खड़ा था। रात में एक अन्य आटो वहां से गुजरा। ई-रिक्शा हटाने को लेकर तोड़ी तनातनी हुई।
विज्ञापन


बाद में आटो वहां से निकल गया। यह पूरा वाकया वाल्मीकि समाज के लोगों ने देखा और समाज के नेताओं को बताया। कुछ देर बाद वाल्मीकि समाज के नेता युवक के प्लांट पर आ गए और पथराव कर दिया। कुछ युवकों ने वहां फायरिंग कर दी। इसमें देवेंद्र प्रजापति घायल हो गए।

इस संबंध में सासनी गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि वाल्मीकि समाज और प्रजापति समाज के लोगों में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें एक युवक घायल है। पथराव और फायरिंग की सूचना मिली थी लेकिन, मौके पर कोई खोखा या कारतूस नहीं मिला। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें