फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के जरिये की जा रही अवैध शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेनों के जरिये अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चंडीगढ़ मार्का की शराब की बोतलें बरामद कीं है। आरोपियों ने कबूला है कि वह पहले भी ट्रेन के जरिये दूसरे प्रदेशों से शराब ला चुके हैं। अब दीपावली पर खपाने के लिए शराब लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। जबकि उनके पास बड़े बड़े बैग थे। दोनों को पकड़कर उनके बैगों की तलाशी ली गई तो दूसरे प्रदेश की शराब की बोतलें मिलीं। पूछताछ करने पर एक आरोपी ने अपना नाम श्याम शंकर शर्मा निवासी मनौरा थाना सिकंदराराऊ जनपद अलीगढ़ बताया। जबकि दूसरा आरोपी उसका पुत्र रवि शंकर है। जीआरपी थाने में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें