फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक ठक गिरोह के सदस्यों ने निर्यातक की कार से उड़ाया नकदी से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्यातक की कार से ठक ठक गिरोह के दो सदस्यों ने बृहस्पतिवार शाम को 40 हजार की नकदी, डॉलर सहित अन्य कीमती सामान से भरा बैग उड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र की शांति नगर कालोनी में रहने वाले विनय मंगला निर्यातक हैं। सैनिक इंटरप्राइजेज के नाम से उनकी फर्म है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को विनय का बेटा सौरभ भी कारोबार के सिलसिले में सिंगापुर जा रहा था। वह मुरादाबाद से इनोवा में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने के लिए निकला था। मझोला में गुलाब ब्रास के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने कार के बोनट पर मोबिल आयल गिरना बताकर कार रुकवा ली। चालक सोनू ने कार धीमी की। सोनू और सौरभ नीचे उतरे तो बाइक सवार युवकों ने कार में रखा बैग उड़ा लिया। बैग में 40 हजार की नकदी, डॉलर, पासपोर्ट सहित अन्य कीमती सामान रखा था। सूचना पर एएसपी अपर्णा गुप्ता मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें