फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन उड़ेल कर युवती को लगाई आग, शत प्रतिशत झ़ुलसी पीडिता, दिल्ली में कराई भर्ती, शादी से पहले परिवार में थी कलह-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

शादी से सवा माह पहले मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती को जलाने का आरोप उसके ही सगे भाई, भाभी सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती की हालत गंभीर है, उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह प्रापर्टी विवाद बताया गया है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर में रहने वाले इकरार का आरोप है कि उसकी बेटी शबाना से उसका ही बड़ा भाई कमाल और उसकी पत्नी रूवैदा जलन रखते है और शादी में भी अड़चन पैदा कर रहे थे जिसके चलते रिश्ते भी दरार पड़ रही थी। शबाना की रिश्ता करीब के ही ग्राम असालतनगर बघा से तय हुआ था। आरोप है कि रात्रि में एक बजे से घर में सो रही शबाना को उसके भाई कमाल, भाभी रूबैदा, मंगेतर उस्मान, रिश्ते के चाचा आसिम ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगाकर भाग गए। आग से बुरी तरह घिरी शबाना की चीख पुकार पर छोटा भाई बिलाल, बहन रूबि और रहमत ने संभाला। पुलिस की मदद से परिजनों ने बुरी तरह से झुलसी शबाना को अस्पताल में भर्ती कराया। मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि भाई कमाल, उसकी पत्नी रुबैदा, आसिम और उसमान के खिलाफ जानलेवा हमले का नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आग से जल गया झुलसी शबाना बिस्तर
कुंदरकी। आग से बुरी तरह झुलसी शबाना को बिस्तर भी जल गया था जिसकी आग को परिजनों ने मशक्कत कर बुझाया वरना आग की तेज लपटों से पूरे घर में भी फैल सकती थी। आग को बुझाने के लिए समसेबिल को चलाया गया जिसकी पानी बौछारों से आग पर काबू पाया गया। यहां तक की आग से घिरी शबाना पर भी पानी की बौछारें डाल कर आग पर काबू पाया गया था। आग बुझाने के दौरान रात्रि में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस सनसनीखेज घटना के बारे में जिसने भी सुना तो वह सकपका गया।
विज्ञापन


कई साल तक किराए के मकान पर रहा है कमाल
कुंदरकी। बहन शबाना के ऊपर केरोसिन डालकर उसको जलाने के आरोप में घिरा पेशे से ट्रक चालक कमाल की पांच छह साल पहले रूबैदा से शादी हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते ही कई साल कलाम अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर जोया में रहा है। करीब एक साल पहले मां की मौत होने पर वह परिवार समेत अपने घर पर ही रहने लगा था। बताते कि एक ही घर रहने के बाद बावजूद भी भाभी रूबैदा और ननद शबाना में आपस में तालमेल ठीक नहीं रहा जिससे पारिवारिक कलह बना रहता था। शबाना ने पुलिस को बताया कि उसके पिता इकरार हुसैन खेती की जमीन में से पांच बीघा जमीन बेचकर उसकी शादी करना चाहते थे जिसको लेकर भी घर में विवाद हुआ। पुलिस जानलेवा हमले की वजह प्रापर्टी विवाद से जुड़ा हुआ मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें