फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मुरादाबाद में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लिया। जीने का ताला तोड़कर चोर मकानों में घुसे और नकदी, जेवर व अन्य सामान बटोर कर फरार हो गए। बुधवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हो पाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
नया मुरादाबाद सेक्टर तेरह में अतुल नेगी का मकान है। उनका दिल्ली में बैग बनाने का कारोबार है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात उनकी साली पुष्पा घर आई थीं। उन्हें चंडीगढ़ जाना था। अतुल और उनकी पत्नी सुनीता नेगी पुष्पा को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे। अधिक रात होने पर वह वापस नहीं आए और टाउन हाल वाले घर में ही रुक गए थे। रात में किसी समय चोर छत पर पहुंच गए और उन्होंने जीने का ताले तोड़ दिया। इसके बाद चोर मकान में घुस कर 17 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए । इनके मकान के बराबर में वीके जैमल का मकान है। वह केरल के रहने वाले हैं। उनका परिवार भी बाहर गया हुआ था। चोरों ने इनके मकान को भी निशाना बना लिया। यहां से चोरों ने कीमती सामान बटोर लिया। चोरों ने तीसरे सुदेश पाल सिंह के मकान को भी निशाना बना लिया। सुदेश अपने परिवार के साथ तिगरी धाम गए थे। चोर इनके मकान के भी ताले तोड़कर नकदी, जेबर और कीमती सामान लेकर भाग गए। बुधवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने मकानों के ताले चटके देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके बाद अतुल नेगी ने रिपोर्ट मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। दो अन्य की ओर से भी मकान से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियां आते ही चोरों के निशाने पर आए सूने मकान
मुरादाबाद। सर्दियां आते ही चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात चोरों ने तीन मकानों को खंगाल लिया। इससे पहले भी चोरों ने खुशहाल पुर बैंक कालोनी में एक मकान को निशाना बना लिया। चोर यहां से लाखों रुपये का सामान बटोर कर ले गए थे। इतना ही नहीं चोरों की मुखबिरी इतनी जबरदस्त है कि वह तत्काल यह पता कर लेते हैं कि रात में कौन सा मकान खाली है। जिसका प्रमाण अतुल नेगी है, वह देर शाम को घर का ताला लगाकर गए थे और उसी रात को बदमाशों ने घर को निशाना बनाकर चोरी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें