फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा बनवा लिए डेथ सर्टीफिकेट, अॉनलाइन है फर्जीवाड़े का रिकॉर्ड

Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
7
विज्ञापन

लाकड़ी - फाजलपुर के 34 लोगों के 15 साल बाद दोबारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में माफिया ने इन सभी का अंतिम संस्कार ब्रजघाट में दिखाया है। इन आरोपियों ने फर्जीवाड़े का रिकार्ड ऑनलाइन रखा है। ये मृतकों के परिजनों को गुमराह कर बैंक पासबुक और आधार कार्ड हासिल करते थे।

विज्ञापन


इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में एसआईटी के जांच अधिकारी को ब्रजघाट शमशान घाट के प्रबंधन ने लिखकर दे दिया है कि उक्त रसीद बुक फर्जी हैं। शमशान घाट पर इनका अंतिम संस्कार नहीं कराया गया है। शातिरों ने आरोपियों से बैंक पासबुक और आधार कार्ड गुमराह करके हासिल किए। इस मामले में जांच टीम को बीमा कंपनी का एजेंट , लेखपाल, निगम कर्मचारी और दो अन्य की तलाश है।

मृतकों के नाम पर बीमा हासिल करने के मामले में 45 लोगों के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शातिरों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब शातिरों ने बीमा कंपनी के एजेंटों के साथ मिलकर मृतकों का बीमा कराकर दोबारा से मरा दिखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें