कोरोना संक्रमित होने पर पंडित नगला निवासी 45 वर्षीय महिला, ठाकुरद्वारा की 79 वर्षीय महिला, मझोला की 50 वर्षीय महिला, सिविल लाइंस के 92 वर्षीय बुजुर्ग, ठाकुरद्वारा की 75 वर्षीय महिला, मुगलपुरा की 65 वर्षीय महिला, कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग, दयंतपुरा की महिला को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज इन संक्रमितों की मौत हो गई।
दूसरी ओर सरकारी और निजी लैब से आई से रिपोर्ट में 627 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बुद्धि विहार निवासी एक परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। वहीं पुलिस एकेडमी के छह लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डिलारी जटपुरा में 11 और कुंदरकी में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 8176 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने पर चौबीस घंटे में 1045 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।