फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी समेत चार मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच जिले में चार और पॉजिटिव केस मिले हैं। पति-पत्नी समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित दंपती दो मई को गुरुग्राम से लौटा है। वहीं मोबाइल बंद होने से एक संक्रमित से आरआर टीम का संपर्क नहीं हो सका है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर बारह हो गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम बेटे के पास गए थे। जहां से वह दो मई को मुरादाबाद लौटे। इस बीच उनके बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। जानकारी होने पर आठ मई को पति-पत्नी ने शहर के निजी लैब में जांच कराई। सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बुद्धि विहार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं। हालांकि बुजुर्ग की कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा सिविल लाइंस निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं। इस संक्रमित मरीज का मोबाइल फोन बंद है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम का संक्रमित से संपर्क नहीं हो सका है।
- जिले में चार और पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर बारह हो गई है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐेसे में लापरवाही न बरतें। कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें