फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में घुसे चोर, नकदी और जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेटी को विदा करने के बाद परिवार के सदस्य थकान मिटाने के लिए घर की छत पर जाकर सो गए। रात किसी समय घुसे चोर नकदी, जेवर और कीमती सामान बटोर कर फरार हो गए। गृहस्वामी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बूजपुर आशा निवासी नन्हे मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी हसीना की रविवार को शादी थी। बारात कुंदरकी से आई थी। निकाह और दावत के बाद देर शाम बेटी को बरातियों के साथ रुखसत कर दिया गया। बरात जाने के बाद परिजन और रिश्तेदार थकान मिटाने के लिए मकान की छत और आंगन में सो गए। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरे का दरवाजा खोल अंदर रखे संदूक से 1.20 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर निकाल ले गए। चोर नन्हे की दुल्हन बेटी को व्यवहार में मिले बीस हजार रुपये भी निकाल ले गए। सुबह परिवार के लोग और रिश्तेदार जागे और खुला हुआ खाली संदूक पड़ा देखा तो वारदात की जानकारी हुई। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें