मुरादाबाद में एक दिन में कोरोना संक्रमण के सौ से अधिक मामले आए हैं। जिले में बुधवार को 107 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस लहर में जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गई है।
विज्ञापन
सरकारी और निजी लैब से बुधवार को आई रिपोर्ट में 107 लोग संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में एक ही परिवार के तीन सदस्य और चार निजी डॉक्टर शामिल हैं।