फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विभागीय अफसर कर रहे उत्पीड़न...उसे फंसाया जा रहा, गंगा में कूद दूंगा जान, सिपाही आरोप लगा हो गया था गायब

Thu, 18 Jul 2024 03:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

ब्रजघाट गंगा पुल से कूद कर जान देने की बात कर सिपाही गायब हो गया है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। सिपाही ने अधिकारियों पर भी कई आरोप लगाया था। अफसरों ने बताया कि कर्ज से तंग आकर सिपाही गायब हो गया था। उसे बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला के ब्रजघाट गंगा पुल से गंगा में कूद कर जान देने की बात कह गायब हुआ पीएसी का सिपाही पुलिस ने बरामद कर लिया। वह बिजनौर से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि उस पर 18 लाख रुपये का कर्ज था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। 24 जून को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के पपसरी खादर निवासी सुरेश कुमार ने ब्रजघाट गंगा पुल पर बैठकर अपना वीडियो बनाकर वायरल किया था। वह मुरादाबाद की 24वीं बटालियन का सिपाही है।

वीडियो में उसने कहा था कि विभागीय अफसर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसे गलत काम में झूठे फंसाया जा रहा है, जबकि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया। वीडियो में उसने यह भी कहा था कि वह गंगा में डूब कर जान दे रहा है।
विज्ञापन


उसकी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। मामले की विवेचना एसएसआई ब्रजेश सिंह कर रहे थे। उन्होंने उसकी बरामदगी के लिए कॉल डिटेल निकलवाई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

लंबी कसरत के बाद बुधवार को पुलिस को सुराग मिला कि वह अमरोहा व नौगावां सादात के बीच में है। कहीं जाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने पुलिस टीम लेकर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।

उसके आला अफसरों को बरामद होने की जानकारी दे दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सिपाही पर 18 लाख रुपये का कर्ज था। इसके अलावा वह निलंबित कर दिया गया था। जिससे उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें