फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों को प्रदर्शन से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कार्यालय से प्रदर्शन को निकले कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोतवाली पर रोक लिया। कांग्रेसियों को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। कांग्रेसियों का दावा है कि उन्हें तीन घंटे कोतवाली में हिरासत में रखा गया। वहीं, पुलिस ने हिरासत या गिरफ्तारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार सुबह जिला और महानगर कार्यालयों पर पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा की अगुवाई में कांग्रेसी नारेबाजी करते कोतवाली की ओर बढ़े। रास्ते में पार्टी नेता के समर्थन और सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे। कोतवाली पर मौजूद पुलिस फोर्स ने कांग्रेसियों को रोक लिया। उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया।
इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक, आनंद मोहन गुप्ता, अनूप दुबे, अजय सारस्वत सोनी, असद मौलाई, नरेंद्र सिक्का हैप्पी, इफ्तिखार चौधरी, जाकिर हुसैन, फिरोज अनवर, जयप्रकाश ठाकुर, परम सिंह सैनी, अफजल साबरी, शिवराज सिंह गुर्जर, अनुराग शर्मा, मो. शमी, अरशद परवेज, जईम चौधरी, अमित पांडेय, विजय मिश्रा, अशोक कपूर, मो. शादान, अनमोल गुप्ता, आदिल खान, संजीव शर्मा, डॉ. शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें