हाथरस वाली घटना को लेक शहीद स्मारक पर कैडल जलाकर श्रद्वाजलि देते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। मृतका के परिजनों को दो करोड़ के मुआवजे, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की।
कांग्रेसी कार्यकर्ता शाम कंपनी बाग स्तिथ शहीद स्मारक पहुंचे। मोमबत्तियां जलाकर पीड़ित मृतका के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने कहा कि पीड़िता के परिवार को दो करोड़ का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, मुशाहिद चौधरी, बीना गुम्बर, विद्योत्तमा शर्मा, सुशीला कश्यप, तवस्सुम, जहांआरा, काजल, अरुणा त्यागी, राजेश पाल, गंगाराम शर्मा, प्रदीप कुमार, फैजान खा मौजूद रहे।