फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की पीड़िता को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कंपनी बाग की गांधी मूर्ति पर दलित युवती को श्रद्धांजलि देते सपा के कार्यकर्ता
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथरस में दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी गांधी पार्क में एकत्र हुए। विजयवीर यादव ने कहा कि हाथरस की घटना ने दिल दहला दिया है। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी जीभ काट दी गई और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर आठ दिन तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। मौत से लड़ते हुए युवती जिंदगी से हार गई। उसकी आत्मा की शांति के लिए कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान राजेश कुमारी यादव, यासमीन सैफी, अफरोज वारसी, मीनू रत्नाकर, रत्ना सिंह, नाग भारती, राजेश्वरी यादव, सुनीता सिंह, चंद्रवती सिंह, मिथिलेश कुमारी, रचना सिंह, चमन, आशा, सुषमा, तराना, नरगिस, दिलवरी, नौशाद पाशा, महेंद्र पाल सिंह और ओमप्रकाश सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें