ऐसे में 2009 की जीत और 2023 के निकाय चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाकर कांग्रेस मुरादाबाद लोकसभा सीट पर दावा सकती है। स्थानीय नेता भी मुरादाबाद सीट पर उम्मीदवार उतारने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा रामपुर और नगीना लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऐसा मानकर चल रहे है। इसके तहत ही तैयारी की जा रही है। 2009 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। निकाय चुनाव में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
- असलम खुर्शीद, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस